CG NEWS : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान... - vedantsamachar.in

CG NEWS : सांप के काटने से 5 बच्चों की हालत नाजुक थी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बची जान…

रायगढ़, 09 जुलाई (वेदांत समाचार)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए पांच बच्चों का इलाज किया गया। इनमें किसी बच्चे को करैत, किसी को कोबरा और किसी को रसेल वाइपर ने काट लिया था। सभी की हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। इलाज के बाद सभी बच्चों को बुधवार को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी दो सगे भाई वीर कुमार (7) और लाकेश राठिया (12) को रात में सोते समय करैत ने गर्दन पर काट लिया था। सुबह तक दोनों के शरीर में जहर फैल चुका था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। वहीं, सक्ती जिले के हसौद निवासी मंजू (7) को कोबरा ने पैर में काट लिया था,

जिससे उसके पैर में गंभीर सूजन और फफोले पड़ गए। रायगढ़ निवासी हितेश ढंगर (5) को रसेल वाइपर ने डंस लिया, जिससे शरीर में रक्तस्राव और खून के थक्के बनने की समस्या शुरू हो गई। इसके अलावा, कलमी निवासी हर्षित प्रजापति (7) को भी सोते समय करैत ने काट लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सभी बच्चों को अलग-अलग समय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर अधिकांश बच्चों में पलकें झुकना, बोलने और निगलने में कठिनाई, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे थे। इनमें से तीन बच्चों को तत्काल पीआईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। रसेल वाइपर के दंश से पीड़ित बच्चे में रक्तस्राव और खून के थक्के बनने की स्थिति को विशेषज्ञों की निगरानी में नियंत्रित किया गया।राज्य और स्थानीय प्रशासन