गांजे की तस्करी करने वाले 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 250 किलो मादक पदार्थ बरामद

महासमुंद,06 मई  MAHASMUND CRIME : स्विप्ट और जायलो कार में उड़ीसा प्रदेश से महाराष्ट्र गांजा की तस्करी करने वालों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। गांजा ले जाने वाले 5 तस्करों को महासमुंद जिला पुलिस के साइबर सेल की टीम और सिंघोड़ा व बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। 250 किलो गांजा जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत 63 लाख रुपए है। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए शातिर तस्करों ने कार में चेंबर बना कर छुपा रखा था। और तस्करी किया करते थे।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बिहार और महाराष्ट्र प्रदेश के पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 250 किलो गांजा बरामद कर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि जनवरी माह से अब तक 81 लोगों को गांजा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर 8 करोड़ रुपए के गांजा आरोपियों से बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

  1. तस्कर रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव जिला आरा बिहार,

2. बृजेश यादव शिवकुमार यादव बिहार,

3. सोहेल हबीब पठान पिता गुलजार पठान सेवगाव अहमदनगर महाराष्ट्र,

4. शशिकांत खंबाट महाराष्ट्र,

5. तुषार गोकुल बड़े पिता गोकुल सूर्यभान बड़े अहमद नगर महाराष्ट्र।