गंभीर कुपोषित बच्चों के माता-पिता को पोस्टिक आहार के सेवन की दी जा रही जानकारी

जशपुरनगर ,04 मई । एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबहार जिला जशपुर के अंतर्गत सेक्टर चिकनीपानी के आंगनबाड़ी केन्द्र कुकरीचोली में अजन्ती पिता लोधा मिंज माता सुनिता मिंज विगत माह गंभीर कुपोषित से मध्यम कुपोषित में थी। पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से लगातार गृहभेंट किया गया व उपरी आहार के साथ माँ का दूध बहुत जरूरी है समझाया गया। पर्यवेक्षक की ओर से एनआरसी ले जाने के लिए समझाया गया। माता-पिता को बार-बार समझाने पर एनआरसी के लिए तैयार किया गया। दिसम्बर 2022 को अजन्ती को  एनआरसी पत्थलगांव में भर्ती कराया गया। पत्थलगांव में 15 दिन रखने के बाद उसे अंबिकापुर रेफर किये।

अस्पताल से आने के बाद कार्यकर्ता की ओर से लगातार गृह भेंट किया गया। टीएचआर का महत्व नाश्ता में दो बार दिन में खिलाने की व घर का खाना दिन में 4-5 बार खिलाने की समझाइश दी गई। साथ में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान देने के लिए समझाया गया। इसी तरह कार्यकर्ता व निगरानी के माध्यम से बच्चे के वजन में सकारात्मक परिवर्तन पाया गया। वर्तमान में वृद्धि चार्ट सभी के सहयोग से अजन्ती का वजन अब 8.200 हो गया है। नियमित साप्ताहिक वजन व वृद्धि अनुसार सामान्य ग्रेड में आ गई है। अजन्ती के माता-पिता कार्यकर्ता मनीरा तिर्की को धन्यवाद दिए। अब परिवार वाले बहुत खुश है और अजन्ती को हर माह वजन करने के लिए आंगनबाड़ी लाया गया है।