खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल के लिए खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल प्रारंभ

अम्बिकापुर ,04 मई । खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल के लिए खिलाडिय़ों के चयन का ट्रायल बुधवार से प्रारंभ हुआ है। उक्त चयन ट्रायल 4 मई 2023 को पी.जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में प्रात: 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ है। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। खेल व युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया है कि बुधवार को अंडर 16 वर्ष (30 अप्रैल 2007 से 30 अप्रैल 2008 के मध्य) का चयन ट्रायल किया गया इनका फाइनल चयन 6 मई 2023 को है। यदि कोई खिलाड़ी किसी कारण से ट्रायल (अंडर-16) में सम्मिलित नहीं हो पाये हैं वे 05 व 06 मई को भी ट्रायल दे सकते हैं।

5 मई अंडर 14 वर्ष (30 अप्रैल 2009 से 30 अप्रैल 2010 के मध्य) का चयन ट्रायल की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों को पी.जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था लघु केन्द्र की ओर से प्रदान की जाएगी व चयनित होने वाले खिलाडिय़ों को खेल सामग्री एवं गणवेश (स्पोट्र्स किट) उपलब्ध कराया जाएगा। खिलाडिय़ों को समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में सहभाग कराया जाएगा।