तेज बर्फबारी में फंसे 40 पर्यटक, BRO की टीम ने निकाला बाहर, परोसा गर्म खाना

नेशनल डेस्क: सिक्किम में भारी बारिश के कारण फंसे 40 पर्यटकों को सोमवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बचाया गया है। ये पर्यकटक नाथुला पास के नजदीक फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार, फंसे हुए सैलानियों को बाहर निकालने के बाद उन्हें गर्म खाना परोसा गया और संगठन द्वारा उनके रूकने का भी इंतेजाम किया गया।

यही नहीं संगठन ने टीम की मदद से गंगटोक वाले रास्ते को भी खोला है जिससे इन पर्यटकों को गंगटोक में भेजा गया है। यह जानकारी मंगलवार को गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ द्वारा दी गई है। इससे पहले भी संगठन ने इसी तरह से फंसे हुए लोगों को बचाया था जब अप्रैल के शुरूआत में पूर्वी सिक्किम के कुल 350 पर्यटक एक जगह फंस गए थे।

बता दें कि नाथुला पास के नजदीक 40 पर्यटकों के फंसे होने की खबर मिलने पर बीआरओ के कर्मयोगियों ने बचाव अभियान चलाया था। इस अभियान में 40 सैलानियों को बचाया गया जिन्हें बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के कर्मयोगियों द्वारा उन्हें एक सुरक्षित जगह में रखकर उन्हें खाना दिया गया था।

बता दें कि इस निस्वार्थ समर्पण क्षेत्र में तैनात बीआरओ की टीम डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी के कुशल मार्गदर्शन की एक पहचान है। इस बचाव अभियान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें बीआरओ की टीम सैलानियों की मदद करती दिखी है।

पिछले महीने भी 350 सैलानियों को बीआरओ ने बचाया था


बता दें कि पिछले महीने के शुरुआत में अचानक आए एक हिमस्खलन के कारण पूर्वी सिक्किम में फंसे कुल 350 पर्यटक एक जगह फंस गए थे। ऐसे में इन सैलानियों की बीआरओ ने मदद की थी और उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला था। ऐसे में सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई थी।