KORBA: जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने केक काटकर आयुक्त का मनाया 44वॉं जन्मदिन - vedantsamachar.in

KORBA: जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने केक काटकर आयुक्त का मनाया 44वॉं जन्मदिन

0 महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को दी जन्मदिन की बधाई

कोरबा, 07 जुलाई (वेदांत समाचार) – 07 जुलाई 2026 को नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय का 44वॉं जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने जन्मदिन का केक काटा तथा आयुक्त श्री पाण्डेय को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी व नरेन्द्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चन्द्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव, नेताप्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, चन्द्रलोक सिंह, अब्दुल रहमान, प्रीति दिनेश शर्मा, किशनलाल केंवट, कमला बरेठ, रामकुमार साहू, राकेश वर्मा, मुकुंद सिंह कंवर, सुशील गर्ग, दीपक यादव सहित अन्य पार्षदगण , अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता द्वय भूषण उरांव व सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, लीलाधर पटेल, राकेश मसीह, सुनील टांडे, रूचि साहू, तपन तिवारी, अनिरूद्ध शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अनिरूद्ध सिंह, सचिन तिवारी, राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत सहित जनप्रतिनिधिगण व निगम के सभी अधिकारी कर्मचारीगणों ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाईयॉं व शुभकामनाएं दी।