KORBA : निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के जन्मदिन पर महापौर संजू देवी ने दी बधाई, माँ सर्वमंगला से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना... - vedantsamachar.in

KORBA : निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के जन्मदिन पर महापौर संजू देवी ने दी बधाई, माँ सर्वमंगला से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना…

​कोरबा,07 जुलाई (वेदांत समाचार)।नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय (IAS) के जन्मदिन के अवसर पर आज उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस खास मौके पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। महापौर ने बधाई देते हुए कहा, “मैं माँ सर्वमंगला से प्रार्थना करती हूँ कि वे आयुक्त श्री पाण्डेय को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा जीवन में निरंतर यश और सफलता प्रदान करें।”

​0 निगम परिवार ने भी जताया स्नेह, केक काट कर दीं शुभकामनाएं

​महापौर के साथ-साथ सभापति नूतन सिंह राजपूत,एमआईसी मेंबर नरेंद्र देवांगन, हितानंदअग्रवाल,अशोक चावलानी,पार्षद एवं नगर पालिक निगम परिवार के अधिकारी-कर्मचारियों और सदस्यों ने भी अपने प्रशासनिक प्रमुख को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की और उनके सुखद जीवन की कामना की।

​0 ‘कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाना ही मुख्य संकल्प’ : आयुक्त

​जन्मदिन पर मिले इस अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने महापौर सहित पूरे निगम परिवार का सहृदय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कोरबा के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

​0 आयुक्त ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

“जन्मदिन के इस अवसर पर मैं अपना यह दृढ़ संकल्प दोहराता हूँ कि कोरबा को एक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के साथ-साथ यहाँ के नागरिकों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं पूरी सुदृढ़ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। यह कार्य निगम परिवार के सामूहिक सहयोग से ही संभव होगा। मैं कोरबा के समस्त नागरिकों से भी अपील करता हूँ कि शहर के विकास और स्वच्छता में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।”