BCCI ने महिला क्रिकेट के “वार्षिक खिलाड़ी रिटेनरशिप 2022-23” की घोषणा की, इन्हें मिली जगह…

डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने गुरुवार को महिला क्रिकेट के सलाना (2022-23) कॉन्ट्रैक्ट (annual player retainership 2022-23) का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

ग्रेड-ए में 3, बी में 5 और सी में 9 प्लेयर्स को रखा गया है। ए ग्रेड को 50 लाख, बी ग्रेड को 30 लाख और सी ग्रेड की प्लेयर्स को 10 लाख रुपए सालाना मिलेगा।

इन प्लेयर्स को मिली जगह

ग्रेड ए- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा

ग्रेड बी- रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, राजेश्वरी गायकवाड़

ग्रेड सी- मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबबिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया

नई प्लेयर्स को मिली कॉन्ट्रैक्ट

7 प्लेयर्स को पहली बार मिला कॉन्ट्रैक्ट रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबबिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, राधा यादव, यस्तिका भाटियाया