High Heel Tips: हील्स पहनने पर पैरों में होता है दर्द तो अपनाएं ये आसान टिप्स, आएंगे बहुत काम

High Heel Tips : आजकर के दौर में हील्स पहनना फैशन का एक अहम हिस्सा बन गया है। क्योंकि यह पर्सनैलिटी निखारने से लेकर ट्रेडिंग फैशन के साथ ही लड़कियों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। हालांकि फैशन के इस दौर में हाई हील्स पहनना कोई मुश्किल भरा काम नहीं है।

लेकिन कई बार हील्स न पहनने की आदत होने के कारण शुरूआत में काफी दिक्कत होती है। वहीं कुछ लड़कियां चाह कर भी हील्स नहीं पहन पाती है। ऐसे में अगर आपको भी हील्स पहनकर चलने में समस्या होती है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं। 

फिट हों हील्स

यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन हील्स पहनने के लिए इसका परफेक्ट साइज में होना जरूरी है। अगर यह थोड़ी ढीली या टाइट होंगी तो आपको चलने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही पैरों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। किसी खास फंक्शन पर हाई हील्स पहनने के कारण कई बार पैरों में दर्द और खिंचाव होने लगता है। ऐसे में लड़कियां हील्स को पहनने से कतराती हैं। अगर आपकी हील्स परफेक्ट साइज की होंगी तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

हील की पोजीशन 

पैरों को दर्द से बचाने के लिए आवश्यक है कि बॉडी का भार पंजे और हील दोनों पर रहे। अगर आपकी बॉडी का भार सिर्फ पंजे या हील पर पड़ेगा तो पैरों में दर्द की समस्या होने लगेगी। वहीं लंबे समय तक ऐसा होने पर आपको घुटनों में भी दर्द की शिकायत हो सकती है और आपको चलना मुश्किल हो जाएगा। अगर किसी पैर की हील खराब को गई है तो उसको दोबारा न पहनें। क्योंकि ऐसा करने से पैरों का दर्द बढ़ सकता है।

पैडेड सोल वाली हील

हील की क्वालिटी का सही होना जरूरी होता है। पैरों को ज्यादा आराम देने के लिए आप पैडेड सोल वाली हील्स भी कैरी कर सकती है। हील में कुशन इनसोल भी आते हैं। इन्हें किसी हील्स के साथ कैरी किया जा सकता है। हालांकि हील्स पहनने के लिए सबसे ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत होती है। ऐसे में पैरों को आराम देने के लिए आप कुशन हील या पैडेड सोल वाली हील्स खरीद सकती है।

हील्स की साइज का रखें ध्यान

हील्स के कई साइज आते हैं। जबकि पांच इंच के स्टिलेटोस मौजूद हैं। उनको निश्चित तौर पर आपकी गो-टू हॉलिडे हील्स होने की जरूरत नहीं है। अगर आप इससे पहले हील्स नहीं पहनती थीं। या फिर आप नौसिखिया हैं तो ऐसे में आपको कम हील्स ट्राई करने चाहिए। ऐसे आपकी प्रैक्टिस होती रहेगी।

धीरे चलें

हील्स में तेज चलने का प्रयास करना जरूर आकर्षक लग सकता है। लेकिन कई बार यह आपकी परेशानी का सबब बन सकता है। हील्स में आपको धीमे चलने का प्रयास करना चाहिए। हालांकि यह थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यह आपके पैरों के लिए फायदेमंद होगा। 

पैरों की एक्सरसाइज

अगर आप भी पैरों में दर्द होता है तो शुरुआत में कम हील्स पहनने की शुरुआत करें। जरूरी नहीं है कि आप एकदम से सीधे 5-6 इंच की हील कैरी कर लें। ऐसा करने पर आपके पैरों का दर्द और बढ़ सकता है। इसलिए शुरूआत में छोटी हील्स पहनें और थोड़े-थोड़े टाइम के लिए कैरी करें। अगर आप हील्स पहनकर बिलकुल भी नहीं चल पाती हैं तो आप 15-15 मिनट के लिए इसकी प्रैक्टिस कर सकती हैं। साथ ही अपने साथ एक बैकअप फुटवियर जरूर रखें। इससे आपके पैरों को राहत मिलेगी।