CG CORONA BREAKING : इस जिले में फूटा कोरोना बम, एक साथ 21 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

CG CORONA BREAKING : धमतरी।  प्रदेश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। अलग अलग जिले से राजाना कई नए मरीजों की पहचान हो रही है। वहीं मौतों का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच प्रदेश के धमतरी जिले में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज जिले में एक साथ 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, नगरी में 17,मगरलोड 1 और धमतरी में 3 केश मिले है। जिसके बाद धमतरी में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 97 हो गई है।

आपको बता दें कि कल भी प्रदेश में 135 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान हुई और 54 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में फिलहाल कुल 1841 सक्रीय मरीज है।