कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी; 189 उम्मीदवारों का एलान, इनमें 52 नए चेहरे

दो दिन तक राजधानी दिल्ली में चले मंथन के बाद कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। इस लिस्ट में 52 नए उम्मीदवारों पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार युवा चेहरों को मौका देते हुए दागी नेताओं से किनारा किया जाना चाहिए।