Bhent-Mulaqaat : मुख्यमंत्री बघेल ने शहरी दुर्ग क्षेत्र वासियों को दी 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यो की सौगात

दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उ.मा.विद्यालय लोकार्पण

दुर्ग । दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में आज के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्षेत्र वासियों को 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें लोकार्पण के तौर पर 12 करोड़ 48 लाख के 10 विकास कार्य और भूमिपूजन के तौर पर 27 करोड़ 27 लाख के 9 कार्य सम्मिलित है।

इन विकास कार्यों के अंतर्गत नगरीय निकाय दुर्ग के दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला का निर्माण, पुलगांव के गौठान में पशुओं के लिए 2 नग शेड का निर्माण, विभिन्न निकाय क्षेत्रों में 6 तालाब का विकास व उन्नयन कार्य, पुलगांव के गौठान के पास चिन्हित जमीन पर अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क व शिवनाथ रिवर डेव्हलपमेंट इत्यादि प्रमुख है। जिनका लोकार्पण व भूमिपूजन कार्य आज के कार्यक्रम में किया गया है।

लोकार्पण व भूमिपूजन का ब्योरा

मुख्यमंत्री बघेल ने दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ 48 लाख 15 हजार रुपए के लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें अधोसंरचना मध्य अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 31 सड़कों के डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 33 लाख रुपए, 53 सीसी रोड निर्माण के लिए 4 करोड़ 72 लाख रुपए, 3 डब्ल्यूएमएम रोड निर्माण के लिए 16 लाख 87 हजार रुपए, 8 नाली निर्माण के लिए 52 लाख 33 हजार रुपए व 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 4 सड़कों के डामरीकरण के लिए 50 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर के लिए एक करोड़ 55 लाख रुपए, वार्ड 55 पुलगांव गौठान में पशुओं के लिए 2 नग शेड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम शेड उन्नयन कार्य के लिए 15 लाख रुपए, शिवनाथ नदी रेटेनिंग वाल व उद्यान निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपए और अमृत मिशन योजना अंतर्गत 3 उद्यानों का निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपए के कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने नगर पालिक निगम दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपए की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न वार्डो में डामरीकरण में कुल 13 सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 18 लाख 87 हजार रुपए, विभिन्न वार्डो में कुल 14 सी.सी. रोड व डब्लू.एम.एम. निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 18 हजार रुपए, विभिन्न वार्डो में कुल 26 नाली निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए, विभिन्न वार्डो में कुल 19 रोड व नाली व पुलिया निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 8 लाख 42 हजार रुपए, 15वें वित आयोग अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कुल 9 पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 1 करोड़ 56 लाख 6 हजार रुपए, निकाय क्षेत्रांर्गत 6 तालाबो के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 6 लाख रुपए, डी.एम.एफ. अंतर्गत पुलगांव स्थित गौठान में सुविधा विस्तार कार्य के लिए 65 लाख 15 हजार रुपए, अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क के लिए 2 करोड़ रुपए और शिवनाथ रिव्हर फ्रंट डेव्हलपमेंट कार्य के लिए 11 करोड़ रुपए शामिल है।