सिरफिरे आशिक ने दो बहनों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, एक की मौके, दूसरी गंभीर

दुर्ग । एक सिरफिरे आशिक ने दो नाबालिग बहनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी की हालत गंभीर हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। ये पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

  

इधर, दिनदहाड़े हत्या के बाद दुर्ग जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी महेश यादव को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एकतरफा प्यार में सनकी ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर के समीप शीतला मंदिर के पास ये वारदात हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी महेश यादव ने आज मंदिर के पास पहुंची दो नाबालिग बहनों पर एकाएक चाकू से  हमला कर दिया। इसमें एक बहन को चाकू से गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।