हज-2023 के लिए यात्रियों का चयन 31 को

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन 31 मार्च को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। हज यात्रियों द्वारा उनके सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in एवं राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee से प्राप्त की जा सकेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646  पर संपर्क किया जा सकता है।