‘BHOLA’ के रिलीज से पहले Ajay Devgan ने लिया ऐसा फैसला, खुशी से झूम उठे फैंस…

मुंबई । लंबे इंतजार के बाद फाइनली अजय देवगन की नई फिल्म मैदान की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। मैदान अजय के करियर की काफी महत्वपूर्ण फिल्म है। इस फिल्म में भारतीय फुटबाल टीम के गोल्डन एरा को दिखाया जाएगा।

मैदान काफी टाइम से पोस्टपोन हो रही थी। ये फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन नहीं हो पाई। फिर इसकी रिलीज डेट फरवरी 2023 रखी गई लेकिन यहां भी बात नहीं बन पाई। फाइनली मैदान अब 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैदान का पहला टीजर 30 मार्च को भोला फिल्म के साथ दिखाया जाएगा।