Youth Congress President डॉ. विक्रांत भूरिया को कोर्ट से मिली जमानत, स्टेशन पर रेल रोकने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

भोपालः बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और ट्रेन को रोकने के आरोप में गिरफ्तार मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने भूरिया की गिरफ्तारी को ही असंवैधानिक बताया है। अब भूरिया की अगली पेशी 5 अप्रैल को होगी।

दरअसल, भूरिया ने दो दिन पहले राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया था। इसी मामले भोपाल पुलिस ने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए जमानत दे दी है।