शासकीय महाविद्यालय सारंगढ़ के सहायक ग्रेड 02 रहे ‌रमेश ठाकुर 35 वर्ष सेवा कर हुए सेवानिवृत्तमहाविद्यालय के प्रिंसिपल व स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई... - vedantsamachar.in

शासकीय महाविद्यालय सारंगढ़ के सहायक ग्रेड 02 रहे ‌रमेश ठाकुर 35 वर्ष सेवा कर हुए सेवानिवृत्तमहाविद्यालय के प्रिंसिपल व स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई…


सारंगढ़,02 जुलाई (वेदांत समाचार) ।‌
सारंगढ के शासकीय महाविद्यालय में विगत 35 वर्षों से सेवा दे रहे रमेश ठाकुर आज सेवानिवृत्त हुए पूरे महाविद्यालय सारंगढ़ में अपनी कार्यकुशलता व व्यवहार के साथ ही सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने वाले रमेश ठाकुर जो सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय के एक परिवार के सदस्य के तौर पर जुड़े रहे आज उनके सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय सारंगढ़ परिवार के द्वारा एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया

जिसमें रमेश ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेश्वर पटेल के साथ ही पूरे स्टाफ के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई व शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते की गई। वहीं सेवानिवृत्त हुए रमेश ठाकुर ने कहा कि अपने इस सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार जताया व कहा कि मैं जहां ‌भी रहूं लेकिन हमेशा महाविद्यालय से जुडा रहूंगा । उक्त अवसर पर सारंगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेश्वर पटेल व पूरा स्टाफ उपस्थित रहा