महिला-बाल विकास विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

धमतरी । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला-बाल विकास विभाग ने महिलाओं और बच्चों के अनैतिक व्यापार रोकथाम विषय सम्मेलन  पर एक दिवसीय कार्यशाला सह सम्मेलन का आयोजन हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी मे किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टैभुरकर साहू ने  महिलाओ-बच्चों के अनैतिक व्यापार के कैसे शिकार है और उनके बचाव क्या क्या तरीके है इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ गुर बताए।

जिला महिला काँग्रेस अध्यक्ष  सूर्यप्रभा चेटियार ने वर्तमान में समाज मे महिला पुरुषों के मध्य हो रहे भेदभाव पर गंभीर चिंता जताते हुए यह संदेश दिया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साधक तभी होगा जब समाज में दोनों को समान  स्थान प्राप्त हो। जनपद अध्यक्ष  मनीषा साहू  उपस्थित महिलाओं को सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए  आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला महिला बाल विकास विभाग से जिला ‘कार्यक्रम अधिकारी  जगरानी एक्का ने महिलाओं द्वारा समान समानता के लिए संघर्ष और उस संघर्ष में जीत हासिल करने के उनकी क्षमता के विषय में महिलाओं को प्रोत्साहित करने की बात की। पार्षद नीलू पवार ने भी महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर मातृ शक्ति को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य कर रहे  महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मेघा टैभुरकर सहित 4 सरपंच 3 महिला उपसरपंच, 3 पंच, 5 आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5 सहायिका,5 पर्यवक्षक, 2 परियोजना अधिकारी,1 आउटरीच वर्कर, स्वास्थ्य विभाग से  डॉ. रचना पदमाकर , श्रीमति गामिनी चंद्राकर, सहायक अधिकारी प्राध्यापक डॉ.सरला द्विवेदी, महिला संरक्षण अधिकारी,सखी वन स्टॉप सेन्टर टीम और एक्जेक्ट फाउडेशन टीम आदि है ।कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु  विभिन्न खेलो का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत गोविंद साहू, जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, कामिनी कौशिक निगम पार्षद नीलू पवार,राही यादव,ममता शर्मा,पूर्णिमा रजक, सविता कवंर, सहायक प्राध्यपक मनदीप खालसा,  डॉ. सरिता दोषी, अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य,जिला  जिला महिला बाल विकास अधिकारी जगरानी एक्का, परियोजना अधिकारी महेश मरकाम, शहरी परियोजना अधिकारी  चित्ररेखा ग्रामीण परियोजना अधिकारी सरला मिश्रा,छाया वर्मा परियोजना अधिकारी मगरलोड, अनामिका शर्मा महिला संरक्षण अधिकारी,उषा ठाकुर केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेन्टर, यशवंत बैस संरक्षण अधिकारी  तथा महिला बाल विकाम विभाग अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।