स्कूल में प्रेशर कुकर फटने से तीन बच्चे घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

जशपुर। जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक में मध्यान्ह भोजन रसोइयों के हड़ताल से एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक प्राथमिक स्कूल में प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार दोपहर की है। 

बताया जा रहा है कि रसोइयों की हड़ताल के चलते तीनों बच्चे मध्यान्ह भोजन बना रहे थे। भोजन बनाने के दौरान एक बच्चे ने कुकर की सीटी निकाल दी थी जिससे प्रेशर के चलते कुकर फट गया। हादसे में एक बच्चे का पैर तो वही दो बच्चों का चेहरा झुलस गया।

बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद ड़ीईओ ने बीईओ को मौके पर भेजा है।

बता दें कि जिले के शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने में समस्या सामने आ रही है। कांसाबेल ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला जामटोली में शिक्षकों के द्वारा बच्चों से भोजन बनवाया जा रहा था। इस दौरान दोपहर में अचानक कुकर फट जाने से खाना बना रहे तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए।