रायपुर,01 जुलाई (वेदांत समाचार) । रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधी नाली में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार में केवल चालक ही सवार था। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए चालक को किसी तरह कार से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन को क्रेन की मदद से नाली से बाहर निकालने की प्रक्रिया भी की गई।

