CG NEWS : युवक ने कुएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या... - vedantsamachar.in

CG NEWS : युवक ने कुएं में छलांग लगाकर की आत्महत्या…

गरियाबंद,01 जुलाई (वेदांत समाचार) । जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवभोग थाना इलाके के कुदलीमुड़ा गांव का है. मृतक लोकेश स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है.

कुएं से शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई की गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है. शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के दौरान युवक शराब के नशे में था. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी सामने आया कि सुसाइड से पहले लोकेश ने डॉयल 112 पर भी कॉल किया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.