प्रेमी जोड़े की लाश मिली Railway Track पर, रिश्ते में दोनों लगते थे भाई-बहन

उन्नाव। उन्नाव में सोमवार सुबह गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिला है। लड़की के हाथ एक कपड़े से बंधे थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। जबकि लड़के का शव 10 फीट दूर पड़ा था। दूसरे ट्रैक से गुजर रहे मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि युवक राजबहादुर कानपुर के इंदलपुर पोस्ट पचौर गांव का रहने वाला था। जबकि युवती शिवाली कानपुर देहात के हथकुड़वा बैरी गांव की थी। दोनों रिश्ते में फुफेरे-ममरे भाई-बहन हैं। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को लग गई थी और दोनों के परिवार रिश्ते के खिलाफ थे। रविवार शाम को दोनों घर से निकले थे। मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच हो रही है। युवक राजबहादुर सटरिंग का काम करता था। वहीं युवती ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की थी। वह घर पर ही रहती है।

इन दोनों के बीच लगभग दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। ये लोग शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस बात नाराज थे। वह राजी नहीं थे। ये लोग रविवार शाम को घर से निकले थे। इसके बाद सोमवार सुबह इनके शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। मगरवारा रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के चालक आरके चौधरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद तत्काल RPF, GRP और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने नीला लोवर, नीली टीशर्ट, हाथ में चूड़ा पहना था।