भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मनाई फूलों की होली

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला महिला मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और फूलों की होली मिलन समारोह का आयोजन एकात्म परिसर में किया गया।



कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें शुभांगी आप्टे, कमला तिवारी, सुनीता चंदसूर्या, सुगंधा जैन, तनुश्री तिवारी सहित भाजपा को मंडल स्तर पर मजबूती प्रदान करने वाली मंडल अध्यक्षों को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मे सदा ही महिलाओं की अलग अलग रूपों में पूजा होती है। चाहे विद्या की देवी सरस्वती की हो, धन की देवी लक्ष्मी की हो या शक्ति की देवी दुर्गा की हो। सभी को रंगपंचमी की बधाई देते हुए मातृशक्ति को उनके पार्टी के प्रति योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी रंगपंचमी को केसरिया रंग से रंगने हेतु सभी को जुट जाने की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने रंगपंचमी जी बधाई देते हुए गुलाल और फूलों की होली अगले होली भाजपा सरकार में धूमधाम से खेलने हेतु अभी संघर्ष करने की अपील की। प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने महिलाओं के सम्मान में सुंदर गीत की प्रस्तुति दी।

महिलाओं ने गीत संगीत ,नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी एवं फूलो के साथ होली खेली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,खूबचंद पारख, अजय राव, प्रह्लाद रजक, मीनल चौबे,ममता साहू,चन्नी वर्मा,संध्या तिवारी, राजीव अग्रवाल,केदार गुप्ता, अम्बिका यदु सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।