राजनांदगांव, 30 जून। रक्षित केंद्र राजनांदगांव की एम.टी. शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (सउनि) राजेन्द्र प्रसाद पाठक के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठोर ने सउनि पाठक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान राजेन्द्र प्रसाद पाठक ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विभाग में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर डीएसपी के.पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक, स्टेनो सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाठक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

