रंग बरसे भीगे चुनरवाली…पर कलेक्टर ने लगाए ठुमके, वीडियो में पहचानना हुआ मुश्किल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर । जिले के कलेक्टर पीएस ध्रुव और सोनहत के विधायक गुलाब कमरो पर होली का गजब रंग चढ़ा। वैसे तो कलेक्टर ध्रुव गजब का डांस करते है, कई आयोजनों में उनका वीडियो वायरल हो चुका है। लेकिन इस होली में उनका अलग ही अंदाज रहा।

वीडियो में कलेक्टर के लुक को देखकर कोई भी यकीन नहीं करेगा कि ये छत्तीसगढ़ के कलेक्टर साब हैं। होली में रंगे कलेक्टर साब नकली बाल लगाकर….झूम रहे हैं। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन के लव ट्रेंगन पर बनी चर्चित फिल्म सिलसिला के गाना…रंग बरसे भींगे चुनरवा..रंग बरसे….बेला-चमेली का सेज सजाया, सोये गोरी का यार…पर कलेक्टर पीएस ध्रुव का धमाकेदार वीडियो I