प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना : मौसम विज्ञानी

रायपुर ,07 मार्च । प्रदेशभर में सोमवार को गर्मी की तपिश बरकरार रही वहीं प्रदेश के सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमानों में  प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये वहीं न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए।

प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर तथा सरगुजा संभागों सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य तापमान रहे। इसके आलावा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रायगढ़ में और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है।