Holi 2023: इन सितारों पर चढेगा शादी के बाद पहली होली का रंग, एक-दूजे को लगाएंगे गुलाल

नई दिल्ली, 06 मार्च । Holi 2023: 8 मार्च को देशभर में होली (Holi 2023) का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इसकी शुरुआत हो चुकी है। आम जनता से लेकर फिल्मों और टीवी के सितारों तक इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड और होली का गहरा नाता है। सितारे भी असल जिंदगी में खूब होली खेलना पसंद करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई सितारें ऐसे भी हैं, जिनके अपने पार्टनर संग पहली होली है। साल 2022 और 2023 में कई सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में ये सेलेब्स इस साल पहली होली खेलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन स्टार्स कपल शामिल हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने ठीक एक महीने पहले 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ किले में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के 1 महीने में ही दोनों अपना पहला त्योहार है। ऐसे में दोनों काफी एक्साइडेट भी है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने इसी साल 23 जनवरी को मुंबई से दूर खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर हुई थी। इस रोमांटिक कपल की भी शादी के बाद ये पहली होली है। दोनों अपनी पहली होली को खास अंदाज में यादगार बनाने वाले है।

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय

दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और  खुदा हाफिज एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने  9 फरवरी 2023 को गोवा में शादी रचाई। अभिषेक और शिवालिका की भी शादी के बाद ये पहली होली है। दोनों एक दूसरे संग अपनी होली को स्पेशल बनाने वाले हैं।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

हंसिका मोटवानी ने बीते साल 4 दिसंबर 2022 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग जयपुर में शादी रचाई थी। शादी के बाद इस कपल की भी ये पहली होली है,  इसलिए ये होली कपल के लिए यादगार होने वाली है। फैंस बेसब्री से दोनों के होली सेलिब्रेशन फोटोज का इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल 14 अप्रैल को अपने घर में गुपचुप शादी की थी। शादी के बाद 7 महीने बाद ये कपल बेटी राहा के पेरेंट्स बने। ऐसे में ये होली कपूर परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन वाली है। ये होली न सिर्फ रणबीर-आलिया की पहली होली होगी बल्कि उनकी लाडली राहा की भी फर्स्ट होली होगी।

ऋचा चड्ढा और अली फजल

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। दोनों ने पूरे रस्मो-रिवाजों के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद अपनी पहली होली पर कपल प्यार के रंग में डूबा हुआ है।