फायर सेफ्टी को लेकर शहर के 18 कोचिंग सेंटरो को एसडीआरएफ ने थमाया नोटिस... - vedantsamachar.in

फायर सेफ्टी को लेकर शहर के 18 कोचिंग सेंटरो को एसडीआरएफ ने थमाया नोटिस…

जगदलपुर,30 जून(वेदांत समाचार)। लखनऊ शहर के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद पूरे देश में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच सरकारों ने शुरू कर दी है ..तो वही छत्तीसगढ़ रायपुर में भी कई कोचिंग सेंटर में लापरवाही करने का मामला उजागर हुआ है। तो इधर आदिवासी बाहुल्य बस्तर में भी चल रहे कोचिंग सेंटर में भी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। और जगदलपुर शहर के अंदर चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकतर कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी के मानकों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है वहीं एसडीआरएफ की जांच टीम ने शहर के 20 कोचिंग सेंटरों का जायजा लिया और जहां 18 कोचिंग सेंटर में बड़ी गड़बड़ी और लापरवाही देखने को मिली है।

सेंटरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में फायर सेफ्टी को लेकर चिंताजनक लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान अधिकांश संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने की पुष्टि भी हुई है। कई कोचिंग सेंटर में केवल औपचारिकता निभाते हुए फायर एक्सटेंशन रखे गए हैं। जबकि कुछ संस्थानों पर यह उपलब्ध भी नहीं है। वही सबसे गंभीर बात सामने आई है कि कई संस्थानों में आपात स्थिति में बच्चों की सुरक्षित निकासी के लिए भी फायर एग्जिट इमरजेंसी निकासी मार्ग और अन्य अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था गायब मिली है। ऐसे में 18 कोचिंग सेंटर के संचालक को तत्काल नोटिस थमाया गया और उन्हें एक हफ्ते के अंदर सभी सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने की अंतिम चेतावनी दी है।

इधर इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग कहा रहा है की नई शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है शहर के कई कोचिंग सेंटर भी शुरू हो चुके हैं हलाकि विभाग द्वारा अब तक निरीक्षण नहीं किया गया है। शहर में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल्द निरीक्षण किया जाएगा और जल्द ही एक टीम गठित कर सभी कोचिंग सेंटरों की जांच करने की बात विभाग कह रहा है। वही एसडीआरएफ की टीम अग्नि सुरक्षा को ध्यान को रखते हुए शहर में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरो की जांच शुरू कर दी है और 18 कोचिंग सेंटरों में गंभीर खतरा देखा गया है। ऐसे में देश का भविष्य अगर आग से घिर जाएगा तो किसकी लापरवाही होगी यह बड़ा सवाल है।