Raipur News : छत्तीसगढ़ में गर्मी की तपिश बरकरार : मौसम विभाग

रायपुर ,06 मार्च  प्रदेश में मौसम सोमवार को गर्मी की तपिश बरकरार रहने की संभावना है वहीँ रविवार को भी प्रदेश भर में मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमानों में  प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये वहीं न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के दुर्ग व बिलासपुर, रायपुर तथा सरगुजा संभागों सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य तापमान रहे।  इसके आलावा अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रायगढ़ में और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री डुमरबहर दर्ज किया गया है।