Accident News:बड़ा सड़क हादसा : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त पति और पत्नी घायल... - vedantsamachar.in

Accident News:बड़ा सड़क हादसा : इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त पति और पत्नी घायल…

कवर्धा,30 जून(वेदांत समाचार) । कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जबलपुर से कोरबा जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे हाफ नदी में जा गिरी और पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पांडातराई मोड़ पर तेज मोड़, घना अंधेरा और लगातार बारिश के कारण बाहर से आने वाले वाहन चालकों को सड़क की दिशा स्पष्ट नहीं दिखती।

इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और इनोवा सीधे हाफ नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मूसलाधार बारिश और अंधेरे के बावजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त प्रयास कर कार में फंसे पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह वही स्थान है जहां करीब दो महीने पहले एक कार हाफ नदी में गिर गई थी। उस दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद इस ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।