Royal Enfield की Classic या Bullet, मई में कौन सी बाइक बिकी सबसे ज्यादा? - vedantsamachar.in

Royal Enfield की Classic या Bullet, मई में कौन सी बाइक बिकी सबसे ज्यादा?

मई में 350 सीसी की कौन-कौन सी बाइक्स सबसे ज्यादा बिकी हैं, क्या आप जानते हैं? इस सेगमेंट में मई में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है, कुल बिक्री 1,10,725 यूनिट रही, जो मई 2025 में बिकी 83,687 यूनिट के मुकाबले 32.31 फीसदी ज्यादा है. हालांकि, महीने-दर-महीने के आधार पर देखें तो अप्रैल 2026 में दर्ज 1,19,022 यूनिट की बिक्री के मुकाबले इसमें 6.97 फीसदी की गिरावट आई है. अगर आप Royal Enfield Classic 350 या फिर Royal Enfield Bullet 350 में से कंफ्यूज हैं कि मार्केट में किस बाइक की डिमांड सबसे ज्यादा है तो मई के आंकड़ों से तस्वीर साफ हो जाएगी.

टॉप 5 बाइक्स कौन-कौन सी?
Rushlane के मुताबिक, पहले पायदान पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक है, पिछले महीने यानी मई 2026 में इस बाइक की 34 हजार 594 यूनिट्स की बिक्री हुई है. पिछले साल मई में सेल्स का आंकड़ा 28 हजार 628 यूनिट्स था. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से देखें तो इस बाइक की ग्रोथ 20.84 फीसदी बढ़ी है.

दूसरे पायदान पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 है, मई 2026 में इस बाइक की 23 हजार 372 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल मई में इस बाइक की 17 हजार 279 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, इसका मतलब साल-दर साल के हिसाब से इस बाइक की 35.26 फीसदी की ग्रोथ हुई है.

तीसरे पायदान पर, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 है, मई 2026 में इस बाइक की 20 हजार 418 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल मई में कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की 15 हजार 972 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से इस बाइक की ग्रोथ 27.84 फीसदी हुई.

चौथे पायदान पर, रॉयल एनफील्ड Meteor 350 है. पिछले महीने मई 2026 में इस बाइक की 8 हजार 360 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल मई में 7 हजार 697 यूनिट्स बिकी थी, इस हिसाब से साल-दर-साल में इस बाइक की ग्रोथ 8.61 फीसदी हुई है.

पांचवे पायदान पर, Jawa Yezdi BSA (रिटेल) है, मई में इस बाइक की 4,447 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल मई में कंपनी ने 2190 यूनिट्स को बेचा था, इसका मतलब साल-दर-साल के हिसाब से इस बाइक की ग्रोथ 103.06 फीसदी रही है.