Moto Pad 70 Pro: 10200mAh बैटरी और Moto Pen Pro स्टायलस, लॉन्च हुआ नया टैबलेट - vedantsamachar.in

Moto Pad 70 Pro: 10200mAh बैटरी और Moto Pen Pro स्टायलस, लॉन्च हुआ नया टैबलेट

Moto Pad 70 Pro को नए फ्लैगशिप टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है. इसमें Pantone क्यूरेटेड कलर एक ही ऑप्शन मिलेगा. खासियतों की बात करें तो ये टैब स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसमें ऑटोफोकस के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. इसके अलावा 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, साथ में डॉल्बी एटमॉस और क्वाड स्पीकर सेटअप भी मिलेगा.

Moto Pad 70 Pro Price in India
मोटोरोला ब्रैंड के इस नए टैबलेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36999 रुपए है. अगर आप 256 जीबी वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 39,999 रुपए खर्च करने होंगे. अगर आप मोटोरोला स्नैप ऑन कीबोर्ड लेते हैं तो आपको 45999 रुपए चुकाने होंगे, इस कीबोर्ड की अलग से कीमत 5999 रुपए है. ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर 4000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. सेल की बात करें तो टैबलेट की बिक्री 4 जुलाई को फ्लिपकार्ट और Motorola की साइट पर शुरू हो जाएगी. इस प्राइस रेंज में ये टैब Xiaomi Pad 7, OnePlus Pad 2 और Lenovo Idea Tab Plus जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा.

Moto Pad 70 Pro Specifications
स्क्रीन: इस टैब में 13 इंच 3.5K रिजॉल्यूशन एलसीडी टचस्क्रीन है, जो 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और मोटो पेन प्रो (बॉक्स में शामिल) सपोर्ट करती है.


ओएस: एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ये टैब हेलो यूआई पर काम करता है. कंपनी का वादा है कि इस टैब को एंड्रॉयड 18 तक ओएस अपग्रेड और चार साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.


चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस टैब में क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.
रैम और स्टोरेज: इस टैबलेट में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है.
कैमरा: पिछले हिस्से में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ JBL-ट्यून्ड चार स्पीकर और डुअल-माइक्रोफ़ोन सेटअप भी है.
बैटरी: 10,200mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी: इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 6 और वाई-फाई 7 सपोर्ट मिलेगा.