Jio Plan: 12 OTT-3 महीने की वैलिडिटी, इस प्लान में 7 दिन एक्स्ट्रा वैधता का भी फायदा - vedantsamachar.in

Jio Plan: 12 OTT-3 महीने की वैलिडिटी, इस प्लान में 7 दिन एक्स्ट्रा वैधता का भी फायदा

Jio Fiber Plan: Reliance Jio के पास ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए 2222 रुपए वाला शानदार प्लान है, इस जियो फाइबर प्लान के साथ कंपनी 30 Mbps की स्पीड देती है. इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी आपको न केवल डेटा बल्कि कॉलिंग और सबसे जरूरी OTT का फायदा भी देती है.

Jio 2222 Plan OTT Benefits
कंपनी की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्लान के साथ JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, Hoichoi, SunNXT, TimesPlay, Discovery+, ErosNow, TarangPlus, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win जैसे ओटीटी बेनिफिट्स का फायदा देता है. ओटीटी के अलावा आपको 7 दिन की फ्री वैलिडिटी भी दी जाएगी. केवल इतना ही नहीं, आपको इस प्लान के साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का फायदा भी मिलेगा. यहां एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि इस प्लान में आपको एक बराबर डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलेगी.

फाइबर प्लान के साथ कमर्शियल डेटा यूसेज 3.3TB (3300 जीबी) है और AirFiber प्लान के साथ 1TB (1000 जीबी) डेटा मिलता है. अगर आपके एरिया में कंपनी की जियो फाइबर सर्विस है तो आप फाइबर या फिर एयर फाइबर, किसी भी सर्विस को खरीद सकते हैं. कंपनी के पास 101 रुपए वाला प्लान भी है जो 90 दिनों के लिए 100 जीबी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करता है. इस प्लान को आप माय जियो ऐप या फिर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. प्लान की कीमत के अलावा आपको 18 फीसदी का जीएसटी भी चार्ज किया जाएगा.

एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान
एयरटेल कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के 699 रुपए वाले प्लान के साथ 40Mbps की स्पीड, अनलिमिटेड डेटा, 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 22 से ज्यादा ओटीटी का फायदा मिलता है. इस प्लान की कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है.