डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

नई दिल्ली,01 मार्च । डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी ने नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।अपने आवास पर उनका स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत-डेनमार्क के संबंध काफी प्रगाढ़ हुए है। राष्‍ट्रपति ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि दोनों देशों के द्विपक्षीय व्‍यापार और निवेश में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े :-प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में सम्‍पन्‍न हुई गंगा विलास क्रूज यात्रा की सराहना की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत तथा डेनमार्क जलवायु परिवर्तन पर एक समान दृष्टिकोण और हित रखते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत जलवायु उत्‍तरदायी विकास की राह पर है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत ने प्रकृति का सम्‍मान करते हुए  सतत जीवन शैली के लिए सतत पर्यावरण की जीवन शैली- लाइफ नामक एक नए अभियान का शुभारंभ किया है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि जलवायु परिवर्तन के विरूद्ध लड़ाई एक परिवार के रूप में विश्‍व को एकजुट करेगी।