सोने व चांदी के दाम में गिरावट

मुंबई ,28 फरवरी । सोने और चांदी की कीमत सोमवार की तुलना में थोड़ी सस्ती हुई है। मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 8 ग्राम 42,320 रुपये व 24 कैरेट प्रति 8 ग्राम का दाम 44,440 रुपये है वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 69,000 रुपये है। असल में उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है। 

यह भी पढ़े :-Durg news : बृजमोहन बने राष्ट्रीय सर्व ब्राम्हाण समाज के जिला उपाध्यक्ष

सोने व चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सराफा का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है। प्रति किलो चांदी के दर में आज 1000 रुपए की गिरावट आई है। आज चांदी प्रति किलो 69,000 रुपये के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 70,000 रुपये की दर से बेची गई थी।