Durg news : बृजमोहन बने राष्ट्रीय सर्व ब्राम्हाण समाज के जिला उपाध्यक्ष

दुर्ग ,28 फरवरी   ब्राम्हण समाज को सम्पूर्ण राष्ट्र मे एकरूपता प्रदान कर सशक्त रूप देने, समाज के प्रतिभाओं को आगे आने के लिए मंच प्रदान करने, युवाओं तथा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से देश में राष्ट्रीय सर्व ब्राम्हाण समाज निरन्तर सक्रिय है। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर इनमें निहित सक्रियता, कर्मठता तथा समाज हित के लिये समर्पित भावना को देखते हुए सर्वसम्मति से बृजमोहन तिवारी को दुर्ग जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उपाध्याय को इन्होंने दी बधाई

बृजमोहन  तिवारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर विधायक अरूण वोरा, नगर निगम दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल,पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष  आर एन वर्मा, दुर्ग नगर निगम सभापति  राजेश यादव, दुर्ग ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, संदीप श्रीवास्तव, हेमन्त तिवारी, शिवाकांत तिवारी, भोला महोबिया, राजकुमार वर्मा, अनूप पाटिल, जितेन्द्र तिवारी, कल्याण सिंह ठाकुर, विमल यादव, सुशील भारव्दाज, आनंद ताम्रकार, पाशी अली, रफीक खान, गणेश सोनी, अनीश रजा, अशोक मेहरा ने बधाई दी है।