सलमान खान के लिए नेशनल टीवी पर धड़का था दीपिका पादुकोण का दिल, घुटनों पर बैठकर बताई थी दिल की बात

Throwback: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती हैं। भाईजान के स्टारडम के सिर्फ उनके चाहने वाले ही कायल नहीं है बल्कि खुद इंडस्ट्री के स्टार्स भी उनकी पर्सनैलिटी पर फिदा है। इंडस्ट्री की तमाम एक्ट्रेसेस सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। सलमान खान आज जिस मुकाम पर है वहां सभी लोग पहुंचना चाहते हैं। वैसे तो सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेस को डेट किया था लेकिन अबतक उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला है। सलमान को कई हसीनाओं ने शादी के लिए प्रपोज भी किया है। हालांकि भाईजान ने सभी को ठुकरा दिया। एक बार दीपिका पादुकोण ने दबंग खान को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। उस वक्त सलमान खान भी शर्मा गए थे। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कैसे दीपिका ने सलमान को प्रपोज किया था।

दीपिका पादुकोण ने नेशनल टीवी पर सलमान खान को किया था प्रपोज

बिग बॉस 9 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म तमाशा को प्रमोट करने आई थीं। इस दौरान दोनों ने जमकर धमाल मचाया था। वहीं दीपिका ने बिग बॉस के सेट पर कुछ ऐसा कर दिया जिससे सलमान खान भी हैरान रह गए थे। पहले तो एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ रोमांटिक डांस किया इसके बाद वो अचानक घुटनों पर बैठ गईं और उन्होंने अपनी दिल की बात कह दी। दीपिका ने सलमान खान को नेशनल टीवी पर प्रपोज करते हुए कहा, ‘मुझे आपसे शादी करनी है क्या आप मेरे से शादी करेंगे सलमान खान’ पहले तो सलमान खान शर्मा गए थे फिर वो जोर-जोर से हंसने और दीपिका को गले लगा लिया।