KATGHORA : पानी समस्या को लेकर वार्डवासियों समेत स्कूली बच्चों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने किया घेराव, कटघोरा बिलासपुर मार्ग को किया जाम

कोरबा/कटघोरा, 27 फरवरी। देश में गर्मी की शुरुआत होते ही लोग गर्मी की शुरुवात में ही भीषण जलसंकट से जूझ रहे हैं। इस जल संकट के पीछे जल प्रदाय व्यवस्था बहुत ही लाचार होना माना जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में अभी नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण नगरवासियों को पानी के लिए समस्या हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी में यहां अक्सर पानी की आफत बनी रहती है।

जिले के कटघोरा क्षेत्र के लोगो को पानी समस्या को लेकर आंदोलन शुरू किया है। जिसमे कटघोरा के वार्ड 7 के वार्ड वासियों समेत स्कूली बच्चों ने पानी समस्या को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने आज घेराव किया। जिससे कटघोरा बिलासपुर मार्ग को किया जाम लगा हुआ है। इस आंदोलन में स्कूली बच्चे व वार्डवासी पानी समस्या को लेकर लगातार नारे बाजी कर रहे है। वार्ड वासियों का कहना है कि पालिका और नगर पालिका अध्यक्ष पानी समस्या पर नहीं ध्यान दे रहा है। पानी समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से चर्चा चल रही है।