रायपुर, 29 जून (वेदांत समाचार)। राजेंद्र नगर निवासी पूजा कौर ने थाना प्रभारी राजेंद्र नगर के लिखे पत्र में जान माल के साथ अपनी और अपनी बेटी आशरू की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिसकी कापी जनता से रिश्ता कार्यालय में प्रेषित की है। साथ ही पूजा कौर ने जब-जब विक्रम सिंह सहा को उसके मांगने पर रकम दी है उसका स्क्रीन शाट पूजा ने प्रेषित की है। पूजा कौर ने आरोप लगाया है कि पति विक्रम सिंह ने बाजार से अनेक लोगों से सात करोड़ कर्ज लेकर उनके कर्ज चुकाने के लिए मेरे मायके की 4 बीधा जमीन की बिक्री में जो हिस्सा मुझे मिला है उसे हड़पना चाहता है। साथ ही पिछले एक साल से कर्ज चुकाने के लिए पैसे की डिमांड करता रहा है।
पैसे नहीं देने पर मारपीट और बेटी को प्रताड़िता करता रही है। मुझसे जितना हो सकता है में अपने मायके से करती रही हूं, अब और उसकी डिमांड बढ़ गई है। उसी ढिमांड के चलते 23 जून को मुझे और मेरी बेटी को हाथ डंडा, स्टीक, राड से मारपीट की जिससे हम मां बेटी को बहुत चोट पहुंची है। बंदूक अड़ा कर कई बार मायके से पैसा मांगने के लिए मजबूर किया है। थाना प्रभारी के लिखे पत्र में थानेदार को संबोधित करते हुए पूजा ने लिखा है कि मैं पूजा कौर पिता राजेन्द्र सिंह जादो उम्र 31 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर इंदौर की हु मेरी पहचान विक्रम सिंह सहा से मोबाईल के माध्यम से बातचीत के दौरान हुई थी। उसी दौरान फोन में मेरे से शादी करने के लिए बोलता था। वर्ष 2020 से 2022 तक लगातार मुझसे मिलने इंदौर आता था। फिर विक्रम के द्वारा मुझे शादी करने के लिए मजबूर करने पर तथा विक्रम और उसका दोस्त आमीर खान उर्फ दादू मुझे मेरे घर से रायपुर लेकर आ गये थे। विकम द्वारा मुझसे पैसा मांगने पर मैं अपने मौसी, मामा व नानी के गहने लाकर विक्रम को दी थी। जिसके बाद विक्रम मुझ धमतरी लेकर आया तथा दो-तीन दिन बाद धमतरी में ही गुरूद्वारा में हम दोनों ने आपसी सहमति से शादी किये थे।
शादी के ही 15 दिन बाद मेरी सास ननद व मेरे पति द्वारा मुझसे मारपीट करना शुरू कर दिया था तथा जब मै गर्भवती थी तो इन लोगों द्वारा मुझे गर्भपात की दवाई भी देने की कोशिश की थी तथा गर्भावस्था में मारपीट करने से मुझे ब्लीडिंग भी चालू हो गया था। जिसके बाद मै अपने घर इंदौर चली गई थी उस समय विक्रम फोन कर बोला कि मै तुम्हे अच्छे से रखूंगा और तुम रायपुर आ जाओ जिसके कुछ दिन तक सब ठीक चल रहा था। जिसके कुछ समय बाद मेरी सास, ननद व विक्रम द्वारा मेरे साथ मार पीट करना शुरू कर दिया था। मेरी सास व ननद व पति के द्वारा मुझे नशे की गोली खाकर दूसरे लोगो के पास जाओ कहा जाने लगा जिसे मेरे द्वारा मना करने पर भी मारपीट करते थे।
और मेरे मायके वालो से भी पैसा मांगवाने के लिए दबाव बनाते है तथा मेरी बेटी आशरू को बेड से गिरा दिया था जिससे मेरी बेटी आशरू के सिर में चोट आई है। मेरे पति व सास द्वारा मुझे बंदूक दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी है। ऐसे ही आये दिन मेरी सास, ननद व पति द्वारा मेरे साथ मारपीट करते है। विक्रम के द्वारा मेरी स्कूटी जो वह इंदौर से लाया गया था व मेरे गहना व पूरा समान दिलाने की कृपा करें। थाना प्रभारी थाना न्यू राजेन्द्र नगर को पूजा ने जो पत्र लिखा है उसमें साफ तौर पर पूजा कौर पति विक्रम सिंह सहा उम्र 31वर्ष निवासी क्लासिक टावर फ्लोट न. 708 मलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर ने पति, सास व ननद के द्वारा प्रताडित करने के संबंध में न्याय की गुहार है।

