विशेष सूचना : जांजगीर शाखा नहर में आगामी दो दिनो तक पानी का प्रवाह रहेगा बंद

जांजगीर-चांपा 24 फरवरी। कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर से प्राप्त जानकारी अनुसार जांजगीर शाखा नहर में 25 फरवरी 2023 से नहर में पानी को कम करते हुए आगामी दो दिनो तक पानी का प्रवाह बंद किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि बी.टी.आई. चौक जांजगीर में जांजगीर शाखा नहर के ऊपर पुलिया चौड़ीकरण का कार्य प्रगतिरत है। पुलिया चौड़ीकरण के लिये पुलिया की ढलाई कार्य को एक माह पूर्ण हो चुका है। जिस कारण ढलाई के लिये उपयोग की गई सेटरिंग को निकाला जाना है। अतः उक्त नहर में आगामी 02 दिनों तक पानी का प्रवाह बंद रहेगा। रबी फसल की खेती करने वाले समस्त किसानों से सहयोग करने का आग्रह किया गया है।