सफलता की कहानी : जिले में 91 लाख 98 हजार की लागत् बनी एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र

जशपुरनगर ,23 फरवरी  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर में 91 लाख 98 हजार की लागत् से एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र की घोषणा की गई थी। जिला प्रशासन के सार्थक पहल से मुख्यमंत्री के घोषणा का अमल किया गया है। जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों के प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा को निखारने व उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रंजीता स्टेडियम के परिसर में तीरंदाजी केन्द्र व एकलव्य खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहां चयनित बच्चों को नि:शुल्क अध्ययन, प्रशिक्षण व आवास की पूर्ण व्यवस्था प्रदान की गई है। 

अकादमी में तिरांदाजी, ताईक्वांडों और तैयारकी के 10-10 बच्चे प्रशिक्षण ले रहें हैं। विशेष कर पहाड़ी क्षेत्र और दूरस्थ अंचल के बच्चों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि संस्थान में तीरंदाजी, ताइक्वांडो व तैराकी विधा शामिल है। जिसके अंतर्गत कुल 30 छात्रों का चयन हुआ है।