‘मोदी सरकार से अकेले नहीं लड़ सकती कांग्रेस’ : केसी वेणुगोपाल

आम चुनाव 2024 के लिए विपक्ष दलों में एकजुटता की बात कही जा रही है। इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गांधी परिवार के करीबी केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बयान दिया है। वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में अकेले अपने दम पर मोदी सरकार का सामना नहीं कर सकती है। इसलिए सभी विपक्षी दलों का साथ आना जरूरी है।

बता दें, पिछले दिनों से इसी विपक्षी एकता की बात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस देरी ना करे, हम तैयार हैं।

READ MORE : मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में गढबो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प हो रहा पूरा : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत

कांग्रेस महासचिव ने कहा, विपक्ष दलों की एकजुटता बहुत जरूरी है। इसी तरह हम एंटी-भाजपा वोटों के बिखराव को कम कर पाएंगे। समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस भी विपक्षी एकता के बारे में समान रूप से चिंतित है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर ठीक ही कहा है कि वर्तमान स्थिति में कांग्रेस अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती। कांग्रेस किसी भी कीमत पर लड़ेगी, लेकिन हमें इसके खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है। यह लोकतंत्र विरोधी, तानाशाही सरकार है। इन ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है।’

कांग्रेस इसके लिए बहुत उत्सुक है कि विपक्ष दल एक साथ आएं। पिछला संसद सत्र इसका एक उदाहरण था। खरगे ने पहल पर अडानी मुद्दे पर संसद में विपक्ष की बैठक बुलाई गई। मोटे तौर पर हम सोच रहे हैं कि हमें भाजपा के खिलाफ जाना चाहिए। हमें बीजेपी विरोधी वोटों को बंटने का मौका नहीं देना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने देश में ‘आपातकाल जैसी स्थिति’ को देखते हुए ‘तानाशाही सरकार’ के खिलाफ लड़ाई का ‘सबसे बड़ा काम’ अपने हाथ में ले लिया है।