Bilaspur Crime : सगी नाबालिग भतीजी से रेप करने वाला कलयुगी चाचा गिरफ्तार

बिलासपुर ,18 फरवरी । पुलिस ने अपनी सगी नाबालिग भतीजी से रेप करने वाले कलयुगी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी 17 फरवरी को घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब एक उसका चाचा घर आया। उसने पहले किशोरी से स्वजन के बारे में जानकारी ली। भतीजी ने बताया कि सभी शाम तक घर लौटेंगे। मौके का फायदा उठाकर चाचा ने नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया। इसे दौरान विरोध करने पर धमकाया। 

साथ ही कहा कि स्वजन के इस घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मार देगा। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गया। शाम को पीड़िता के स्वजन घर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में रो रही थी। परिजनों ने पूछताछ की। तब पीड़िता ने दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कोनी थाने में अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस की टीम तुरंत आरोपित को पकड़ने उसके घर पहुंची। तब वह फरार हो गया था। 

यह भी पढ़े :-KORBA : कोतवाली थाने के चंद कदम दूर ही मोबाइल शॉप में हुई चोरी

पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर तलाश करती रही। इस बीच छोटी कोनी पेट्रोल पंप के पास आरोपित युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित युवक ने अपराध करना स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद जिले से बाहर भागने के फिराक में गाड़ी तलाश कर रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।