भाटापारा में दो BEO की एक साथ की गई नियुक्ति…..

बलौदाबाजार,17 फरवरी । भाटापारा में दो BEO की एक साथ नियुक्ति कर दी गई थी. अब दोनों को हटाने का आदेश जारी हो गया है। इसके साथ ही अब भाटापारा में नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की नियुक्ति हुई है. विवाद के चलते शिक्षकों ने भाटापारा बीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। दरअसल भाटापारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो BEO की नियुक्ति कर दी गई थी। DEO ने केके यदु और ABEO रामजी पॉल दोनों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का चार्ज दे दिया था। एक ही पद पर दो दो अधिकारियों की नियुक्ति से विवाद की स्थिति बन गई थी।

भास्कर देवांगन को मिला BEO का चार्ज

विवाद को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों BEO को हटा दिया है, वहीं भाटापारा के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भास्कर देवांगन को भाटापारा बीईओ की जिम्मेदारी सौंपी है।

देखें आदेश…