न्यायमूर्ति एन.कोटिस्वर सिंह ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली

नई दिल्ली ,16 फरवरी  जम्मू-कश्मीर में एक समारोह में, न्यायमूर्ति नोंगमीकपेम कोटिस्वर सिंह (Nongmeikapam Kotiswar Singh) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्‍हें पद की शपथ दिलाई। 

न्यायमूर्ति सिंह इससे पहले गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे थे। वह मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं और गुवाहाटी उच्च न्यायालय और मणिपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी दो-दो बार सेवा दे चुके हैं।