Durg News : शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज से विधायक वोरा ने लिया आशीर्वाद

दुर्ग ,15 फरवरी   दुर्ग जिले के ग्राम दमोदा में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में शामिल हुए जगतगुरु  शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज मंगलवार को जम्मू तवी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान दुर्ग रेल्वे स्टेशन में विधायक अरुण वोरा ने स्वामी शंकराचार्य का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान शंकराचार्य ने  वोरा की उज्जवल भविष्य की कामना की। रेल्वे स्टेशन में शंकराचार्य के दर्शन के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। वोरा के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी शंकराचार्य का स्वागत किया।