LPG Cylinder: बड़ी सौगात : राज्य सरकार का बड़ा ऐलान…इस तारीख से मात्र 500 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर…

LPG cylinder:नई दिल्ली, 09 फरवरी  महंगाई के बीच राज्य सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि अप्रेल 2023 से जनता को 500 रुपए में साल के 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। LPG cylinder:बता दें कि राजस्थान का बजट 8 फरवरी यानी बुधवार को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी है कि 8 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार बजट युवाओं, छात्र और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 2023 में पेश किया जाने वाला बजट खास होने वाला है जो एक चुनावी बजट भी होगा।

LPG cylinder:बजट 2023 को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाला बजट युवाओं और महिलाओं पर फोकस होगा। सीएम अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय में युवा, खिलाड़ी, महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ बजट को लेकर बातचीत भी की है।

LPG cylinder:इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस बजट में महिलाओं का भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खास ख्याल रखा हैं। इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो किसी भी कीमत पर सत्ता में दोबारा वापस आना चाहती है।

LPG cylinder: अलवर में दिसंबर के महीने में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को राहत देने वाली बात कही थी। दरअसल, उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस बार बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग बीपीएल से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रुपये में देंगे। महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे।