कोर्ट परिसर में गोली चलने से मचा हड़कंप, 2 युवक घायल….

लुधियाना ,07 फरवरी । पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर में मंगलवार को गोली चलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कचहरी कंपलेक्स की बैक साइड में दो अज्ञात युवकों ने दो युवकों पर गोली चलाई। गोलीबारी में 2 युवक घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में दाखिल कराया गया है।

गोलीबारी में 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल लुधियाना दाखिल करवाया गया है। घायलों में से एक की शिनाख्त अमित और के तौर पर हुई है जबकि दूसरे की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला नशा तस्करी को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी है।