Bilaspur News : एक हजार से ज्यादा युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश…

बिलासपुर,04 फरवरी  पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति में बिलासपुर के 1122 युवाओं में भाजपा में प्रवेश किया। युवाओं का डॉ. रमन व अमर ने स्वागत किया। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जो युवा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है इनका जोश और ज़ज्बा हमें 2023 के विधान सभा चुनाव में जीत दिलाएगा।

डॉ. रमन सिंह प्रदेश भाजपा के प्रत्येक लोकसभा में भ्रष्टाचार हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ रमन ने कहा कि बिलासपुर शहर जो 15 से विकास का गढ था आज विगत 4 वर्षों से जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से यहां विकास के सारे काम बंद हो चुके हैं। बिलासपुर में भय और आंतक फैल चुका है, खुलेआम गोली चल रही है। जगह जगह अपराध फल फूल रहे है। 4 साल से जो वादा किया जो जन घोषणा जारी किया था वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया।

डॉ. रमन ने अपने भाषण में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा पूर्व दिवस चलाए गए विकास खोजों अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अमर अग्रवाल दूरबीन लगाकर बिलासपुर के 4 सालों के विकास को खोजने निकले। उन्हें विकास मिला नहीं, अपितु आम जनता ने 4 साल से बदहाल बिलासपुर दिखाया। जिसे हमारी सरकार आते ही दूर करेगे। अमर अग्रवाल ने कहा आज भाजपा में शामिल होने वाले 1122 युवाओ से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगे और 2023 में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कमाल खिलेगा ।

यह भी पढ़े :-Janjgir Crime : अश्लील टिप्पणी कर पीछा करने वाले आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर चांपा के संसाद गुहा राम अजगले ,धरम लाल कौशिक, भूपेंद्र सावनी, पूर्व संसाद लखन लाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ल, हर्षिता पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।