Raigarh News : डॉ.रेणुका शर्मा की किताब हुई रिलीज, पाठकों द्वारा की जा रही सराहना

रायगढ़ ,03 फरवरी   रायगढ़ की रहने वाली बेटी डाॅ.रेणुका शर्मा ने अपने मां के निधन के पहले एक किताब लिखना शुरू किया था और इस किताब को लिखते समय उनकी मां ने अपनी लाड़ली बेटी को काफी प्रोत्साहित करते हुए इस पुस्तक के लिये कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये थे।  जब उनकी किताब प्रकाशित हुई है, तो मां का निधन हो चुका है। अपनी मां को समर्पित यह किताब अब सोशल प्लेटफार्म पर धूम मचा रही है और इसे पढ़ने के बाद पाठक काफी सराहना भी कर रहे हैं। किताब का नाम है Unveiled Life Tales (अनावरण जीवन की दास्तां )है।

इस पुस्तक में लगभग हर उस जीवन का अनुभव है, जिसका व्यक्ति अपने जीवन में सामना करता है। इससे पहले उन्होंने ड्रीम फैंटेसी किताब के लिए लिखा था। बतौर लेखक यह उनकी पहली किताब है। आप किताब को एमेजाॅन, फ्लीपकार्ड और Bookleafpublishingbooks से खरीद सकते हैं। पुस्तक की लेखिका जिले के वरिष्ठ पत्रकार व आज तक संवाददाता नरेश शर्मा की बेटी है और यह किताब लिखने के बाद उनकी दो किताबें और जल्द प्रकाशित होंगी। हाल ही में प्रकाशित Unveiled Life Tales (अनावरण जीवन की दास्तां) की प्रतियां धड़ाधड़ बिक रही हैं। पुस्तक पढ़ने के बाद पाठकों द्वारा इसमें लिखी बातों की सराहना भी की जा रही है।